11AM -8 PM
9412862971
धोखा आजकल कोई बहुत बड़ी बात नहीं रह गई है। खैर आप के लिए ये बड़ी बात हो सकती है। लेकिन आए दिन के लोगों के साथ होता रहता है। चलिए से शुरू से शुरू करते हैं। आपको आपकी कोचिंग और वर्किंग फील्ड, पड़ोस में,बस, ट्रैन, ऑटो या जहां भी एक लड़का मिलता है। और आपकी नजरें लड़ती है। और आप मानिए या मत मानो हर बार तो नहीं लेकिन आपके भी पेट में उतनी ही मिठाई की दुकान खुलती है। जितनी उस लड़के के। अब बात आगे बढ़ाते हैं। भाई साहब आपके घर के बाहर चक्कर लगाने शुरू कर देते हैं। और थोड़े नाटक-नखरों के बाद आप भी छत पर उसी टाइम घर के बाहर उसे दिखने लगती है। बात थोड़ी और आगे बढ़ती है। और भाई साहब मार्केट,स्कूल के रास्ते, झाड़ियों के पास 😉😉😉😉 या कहीं भी आप को अकेला पाकर आप से कांटेक्ट नंबर आप से ले लेते हैं। और आपकी बातें शुरू हो जाती हैं। लेकिन मजे की बात तो यह है कि 10-12 दिनों में आपको उससे प्यार हो जाता है।
अब इससे पहले कि आप मुझे एंटी लव कहना शुरू करें, आगे बढ़ते हैं। रातों में 2 -3 बजे तक आपकीआशिक़ी चल रही होती है। आपको रातें छोटी लगने लगती हैं। और घर का सबसे अंदर का रूम आपका फेवरेट हो जाता है। और फिर धीरे से उसकी लाइफ में एक दूसरी लड़की आ जाती है। और अब आपको थोड़ी कम वैल्यू मिलने लगती है। और जो अब तक आपको उसके पास होने से बैटमैन, सुपरमैन, आयरन मैन, या जो भी हीरो वाली फीलिंग आती थी। वो सब अब साउथ की पुरानी फिल्मों के विलेन में बदल जाती है।
कुछ भी स्थाई नहीं है। फिर आप क्यों सोच रही है, कि आप इसे स्थाई रख पाएंगी , रिश्ता रोज बदलता है। पहले आप अपने धोखे की परिभाषा बनाइए, क्या आप की परिभाषा यह है ?कि वह आपकी मर्जी से ना चलकर अपनी मर्जी से चल रहा है। और यह आपको धोखा लग रहा है। फिर तो आप भी अपनी मां पापा के साथ धोखा ही कर रही हैं। क्योंकि आप भी उनकी मर्जी से नहीं चल रही। चलिए रहने देते हैं। ये प्यार, मोहब्बत, इश्क वास्तव में बॉलीवुड की संताने इन सब का केंद्र बिंदु या कह लीजिए कि आधार सब डर है। जो एक दूसरे को खोने का डर होता है। जहां आप का डर खत्म हुआ। आपका रिश्ता बद से बदतर होने लगता है। मैंने अपने पुराने आर्टिकल में भी कहा था। कि यहां सब डर पर चलता है। जब आप ऐसे परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं। उस वक्त आप के दिमाग की निर्णय लेने की शक्ति एकदम भटक जाती है। तो इस वक्त आप कोई उपदेश देना एक बेवकूफी जैसा ही है।
आपको क्या करना है। वो नीचे बताया गया है।
जो वह चाहता है ।उसे करने दीजिये, क्योंकि यह तो पक्का है ,कि वह आपकी बात नहीं मानेगा उसको लगेगा कि आप को इसकी भनक पहले से है। थोड़ा सतर्क जरूर हो जाएगा। और छुप-छुप कर उन चीजों को करने लगेगा। और जोर जबरदस्ती से कोई रिश्ता चलता भी नहीं।
2. अपने आप को अकेला ना समझें
अपने आपको अकेला ना समझें। हमने अपने मन में एक धारणा पाल रखी है. कि उसके बिना जीवन संपूर्ण नहीं है। लेकिन जरा सोचिए कि आज से 10 साल पहले तो वह नहीं था। क्या आप उस समय नहीं जी रही थी। जो आज है उसी को संपूर्ण मानिए।
3. अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिए
“प्यार से पेट नहीं भरता “
अपने आप को अन्य जगहों में व्यस्त करें। मैं फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताना तो सही नहीं समझूंगा। क्योंकि वहाँ आपको हंसी खुशी में पता नहीं चलता आप बहुत समय नष्ट कर देते हैं। हफ्ते में 1 -2 बार आप ये कर सकती हैं। लेकिन उससे अधिक ठीक नहीं होगा।
4. Slow And Steady Wins The Race.
जैसे ही आपको पता चल जाता है . कि वह आपके साथ धोखा कर रहा है। उसे धीरे-धीरे छोड़ें उससे बात करना कम करें और फिर धीरे-धीरे बिल्कुल बंद कर दें। क्योंकि एकदम से ऐसा करना आपके लिए मानसिक शारीरिक रूप से बहुत तकलीफ दे होगा।
5. अपनी चीजों में निजता बनाना शुरू करें
अब समय आ गया है। कि अपनी प्राइवेसी को अपने तक रखें। और उसे अपनी प्राइवेट बातें उसे ना बताएं
6.दूसरी योजना हमेशा तैयार रखें
दूसरी योजना हमेशा तैयार रखें। एक नकारात्मक पहलू रखें कि जब यह नहीं होगा। तो मैं यह कर लूंगी तो दूसरी योजना हमेशा तैयार रखें। और इस पर तब गहराई से काम शुरू कर दें। जब आपको लगे कि वह किसी और के साथ भी है।
7. अपनी प्रतिभाओं पर ध्यान देना शुरू करें
अपनी प्रतिभाओं पर ध्यान देना शुरू करें, जो आपने उसके मोह में छोड़ दी थी। या कहने से मतलब जो आप उससे कैटवुमन बनकर रात 2:00 बजे तक बातें करती थी। और जिस वजह से आप अपनी प्रतिभा पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। अब उस पर ध्यान देने का समय आ गया है।
8. अध्यात्म की ओर जाएं
मैं लगभग हर बार अपने हर आर्टिकल में कहता हूं। कि अध्यात्म की ओर जाएं क्योंकि ज्ञान आप में आत्मविश्वास बढ़ाता है।
Check Also : How To Test Your Girlfriend Loyalty | कैसे पता करे की लड़की गर्लफ्रेंड आपको धोखा दे रही है?
I hope you like this post share your feedback by like,comment, and share this post.Thank You
Powered by WordPress. Theme: Fino by: Design By freepsdworld.